अगर आप एक स्टूडेंट है या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है तो नीचे दिए गए लिंक से हमारा चैनल जरूर ज्वाइन करें इसमें आपको करेंट अफेयर्स, समान्य ज्ञान और परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सामग्री मिलेगी।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 का इतिहास महत्व और थीम के साथ जानें पूरी जानकारी

World Food Safety Day 2024 History, Importance & Theme In Hindi

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) हर वर्ष 7 जून को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र की महासभा के एक प्रस्ताव के बाद साल 2019 से हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है। 

इस दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (FAO) और सदस्य राष्ट्रों के संगठनों द्वारा आयोजित करवाया जाता है।

भारत में इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) 7 जून को आयोजित करवाया है। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, महत्व और थीम
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 का इतिहास, महत्व और थीम 

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) हर वर्ष 7 जून को राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण करता है साल 2023 में 5वें खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण किया गया था।

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (State Food Safety Index - SFSI) 2024 ने छठे संस्करण का अनावरण करेंगे।

पहली बार राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) साल 2018-19 में लॉन्च किया गया था। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य 

विश्व की जनसंख्या में से लगभग 10 में से एक व्यक्ति दूषित खाना ग्रहण करने के कारण बीमार हो जाता है। 

दूषित खाना खाने की वजह से साल में लगभग 42000 लोगो की मृत्यु हो जाती है और इनमे लगभग 40% नंबर बच्चो का है जिनकी संख्या 125000 के आसपास है और ये 5 वर्ष से कम के होते है। 

इस दिवस को मानने का महत्व ये है की सभी को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाए और कैसे इनसे बचा जा सकता है इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाए। 

  • खाद्य पदार्थों से होने वाले जोखिमों को रोकने के लिए लोगो और संस्थाओं को जागरूक करना। 
  • खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों का पता लगाना और उनकी ओर सभी का ध्यान आकर्षित करके उन्हे रोकना और ईलाज संभव करवाना। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास | World Food Safety Day History In Hindi 

सबसे पहले कृषि क्षेत्र अधिकारी (AFO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) खाद्य मानक कार्यक्रम लागू करने वाले कोडेक्स एलिमिटेरिस कमीसन (CAC) ने साल 2016 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया। 

इसके बाद AFO ने साल 2017 में अपने 40वें सत्र में इस खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने के प्रस्ताव को समर्थन दिया।

इसके बाद 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प 73/250 में खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की।

इसके बाद पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) 7 जून 2019 को मनाया गया। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 की थीम | World Food Safety Day 2024 Theme In Hindi 

साल 2024 की थीम "खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार रहें" यानी अंग्रेजी में Prepare For The Unexpected है।

साल 2023 की थीम "खाद्य मानक जीवन को सुरक्षा प्रदान करते है" यानी अंग्रेजी में Food Standards Save Lives है। 

भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा को लेकर इंतजाम

भारत सरकार द्वारा भारत में खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए गरीब लोगो को राशन देती है इसमें गरीबी रेखा से नीचे यानी BPL परिवारों को ₹1 प्रति किलो अनाज और गरीबी रेखा से ऊपर वाले यानी APL परिवारों को ₹2 प्रति किलो अनाज दिया जाता है। 

ताकि भारत में रहने वाले लोग आसानी से लगभग कुछ तो भोजन ग्रहण कर सकें और उन्हे दूषित भोजन से होने वाले बीमारियो से बचाया जा सके। 

निष्कर्ष / मेरे विचार 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर मेरे विचार है की इस दिवस को बड़े स्तर के साथ छोटे छोटे स्तरों पर भी मनाया जाना चाहिए ताकि लोगों के बीच इसकी जागरूकता आए। 

सरकारों को खाने में हो रही मिलावटों को जांच करने में तेजी लानी होगी क्योंकि मावे के साथ भारत में लगभग हर चीज मिलावटी और दूषित मिलती है जिसका एक कारण सही से जांच ना होने भी है।

मैं निशु राजपूत अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं पढ़ाई में एम.ए. कर चुका हूं और बहुत सालों से क्रिकेट से संबंधित और स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी और योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।

एक टिप्पणी भेजें