यह सवाल राजस्थान (RPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) के पेपर में पूंछा गया था।
इसके चार विकल्प इस प्रकार थे।
- रावल रतन सिंह
- कान्हड़ देव
- मालदेव
- हम्मीर
इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) हम्मीर
हम्मीर देव चौहान के बारे में आप लिंक पर क्लिक करके ज्यादा पढ़ सकते है
हम्मीर के बारे में ज्यादा जानें
- हम्मीर रणथंभौर का चौहान शासक था जो 1282 ईस्वी में रणथंभौर का शासक बना।
- इसने मेवाड़ महाराणा समर सिंह को परास्त किया था।
- इसी के समय जलालुद्दीन खिलजी ने 1291 ईस्वी में रणथंभौर पर आक्रमण किया लेकिन हम्मीर ने उसको नाकाम कर दिया।
- हम्मीर द्वारा मंगोल विद्रोहियों (मुहम्मदशाह व केहब्रू) को शरण देने से दिल्ली का सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी हम्मीर से नाराज हो गया। हम्मीर ने जब विद्रोहियों को लौटाने से इनकार कर दिया, तब 1299 ई. में उसे खिलजी के आक्रमण का सामना करना पड़ा। मगर तुर्क सेना को उसने पराजित कर दिया। 1301 ई. में अलाउद्दीन स्वयं सेना लेकर रणथम्भौर आया, मगर जब युद्ध में उसे सफलता नहीं मिली तो उसने छल-कपट का सहारा लिया। अलाउद्दीन ने हम्मीर के सेनानायक रणमल और रतिपाल को किला देने का लालच देकर अपनी ओर मिला लिया। इनके विश्वासघात के कारण किले पर तुर्कों का अधिकार हो गया। हम्मीर लड़ता हुआ मारा गया और किले में हम्मीर की पत्नी रंगदेवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जौहर कर लिया।
- इनके बारे में प्रसिद्ध पंक्तियां "सिंह-सवन सत्पुरूष-वचन, कदली फळे इक बार। तिरिया-तेल हमीर-हठ, चढ़े न दूजी बार।।"