क्रिकेट की खबरें SportsShots.in 

अगर आप राजस्थान से है और यहां की सरकारी नौकरियों के साथ योजनाओं की खबरें और चर्चित करेंट अफेयर्स न्यूज सबसे पहले जानना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक से हमारा चैनल जरूर ज्वाइन करें 👇👇👇

टेलीग्राम चैनल लिंक

व्हाट्सएप चैनल लिंक

आभानेरी महोत्सव 2025 कब और कहां मनाया जाएगा और इसके बारे में सभी जानकारी

When and where will Abhaneri Festival 2025 be celebrated and all the information about it

आभानेरी गांव राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है जो गुप्तोत्तर काल के प्रारंभिक मध्यकालीन स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। 

यह गांव इनके अलावा भी चांद बावड़ी और हर्षत माता मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। 

आभानेरी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष की प्रसिद्ध चांद बावड़ी में 26 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। 

आभानेरी महोत्सव के लिए चांद बावड़ी को फूलों और अच्छी सी लाइटिंग से सजाया जाता है और यहां इसे देखने देश विदेश से पर्यटक आते रहते है। 

इस उत्सव की शुरुआत राजस्थान के पर्यटन विभाग ने साल 2008 से की तब से लेकर आजतक इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। 

आभानेरी महोत्सव 2025 कब है
आभानेरी महोत्सव दौसा 2025

टिकट / फीस

इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पर्यटन विभाग कोई टिकट नहीं लेता। 

कब से कब तक 

यह दो दिवसीय महोत्सव 26 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक सुबह 9:00 बजे से शाम 9:00 तक चलेगा। 

महोत्सव के उद्देश्य 

आभानेरी महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासतों को बढ़ावा देना और राजस्थान की लोक संस्कृति और लोक कला को प्रदर्शित करना है। 

आभानेरी महोत्सव में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • ऊंट गाड़ी की सवारी 
  • गांव की सफारी 
  • कला और शिल्प 
  • नुक्कड़ प्रदर्शन 
  • लोक सांस्कृतिक संध्या 
  • नृत्य प्रदर्शन 
  • कठपुतली शो 
  • बहरूपिया कला प्रदर्शन 
  • कच्ची घोड़ी नृत्य 
  • शहनाई वादन 
  • घेरा पद दंगल

यह भी पढ़ें 

एक टिप्पणी भेजें

Cricket Telegram Channel