सौंथी सभ्यता (Sothi Civilization) राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है बीकानेर के सावनिया और पुंगल नामक स्थानों से प्राचीन सभ्यताओं के अवशेष प्राप्त हुए है।
Fact:- कुछ लोग इस सभ्यता को हनुमानगढ़ जिले में मानते है लेकिन यह गलत है यह सभ्यता बीकानेर में स्थित है।
![]() |
Sothi Civilization (सोथी सभ्यता) |
यह सिंधु घाटी सभ्यता स्थल 4600 वर्ष तक पुराना है जो प्रारंभिक सिंधु सभ्यता स्थल है।
सोथी सभ्यता की खोज और उत्खनन कार्य
इस सभ्यता स्थल को लुइगी पियो टेसिटोरी ने खोजा और बाद में कालीबंगा सभ्यता की खोज करने वाले अम्लानंद घोष ने इसे 1950 से 1953 तक उत्खनित किया।
इसके बाद क्षेत्रम दलाल ने साल 1980 को इस क्षेत्र का उत्खनन कार्य किया।
सोथी सभ्यता नवीन सरस्वती नदी कही जाने वाली घग्गर नदी और इसकी सहायक नदी चौटांग पर स्थित है।
इस सभ्यता से दूसरे सिंधु घाटी सभ्यता स्थल कालीबंगा की दूसरी मात्र 60 किलोमीटर है जिससे पता चलता है कि दोनों सभ्यताओं के बीच व्यापार होता होगा।
Note:- हरियाणा के सीसवाल में भी इसी सभ्यता के समान प्रमाण पाए गए है जिससे इसको सोथी-सीसवाल संस्कृति कहा जाता है।
सोथी सभ्यता में खुदाई में मिले सामान
राजस्थान और हरियाणा की सोथी सीसवाल संस्कृति के मृदभांडो की समानता पाकिस्तान की कोट दीजी सभ्यता स्थल के मृदभांडो से मिलती है।
यहां पाए गए मृदभांडो पर पीपल के पत्तो और मछली के शल्कों के डिजाइन बने हुए है।
यहां पर चीनी मिट्टी के खिलौने वाली गाड़ी और छोटे स्टैंड पर बनी थाली भी मिली है।
विद्वानों ने इस सभ्यता को कालीबंगा प्रथम भी कहा है और कई ने तो इसे हड़प्पा सभ्यता का पूर्व स्थल बताया है।
यह भी पढ़ें
- थार का घड़ा किसे कहा जाता है?
- राजस्थान के किस शहर को ग्रेनाइट सिटी के नाम से जाना जाता है?
- राजस्थान में ढोला मारू से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान में कितने है ताजमहल जानें पूरी लिस्
- राजस्थान में 48 हजार से ज्यादा है सालाना बिजली बिल तो नहीं मिलेगी वृद्धावस्था, एकलनारी और विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन जानें पूरी ख़बर