चंद्रभागा पशु मेला राजस्थान के झालावाड़ से 6 किलोमीटर दूर झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के किनारे आयोजित किया जाता है।
यह मेला हर वर्ष हिन्दू महीनों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन लगता है इस दिन हजारों श्रद्धालु चंद्रभागा नदी में डुबकी लगाते है।
इस मेले का आयोजन राजस्थान का पशुपालन विभाग, राजस्थान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर करते है।
यह राजस्थान का एक ऐसा मेला है जहां पशुओं के ब्यूटी पार्लर के सामान भी यहां बिकते है।
इस मेले में देशी और विदेशी सभी पर्यटकों के लिए टिकट का कोई शुल्क नहीं है यहां सभी को निशुल्क प्रवेश मिलता है।
![]() |
चंद्रभागा पशु मेला |
2025 में कब है चंद्रभागा मेला?
इस वर्ष यानि 2025 में कार्तिक मास की पूर्णिमा 5 नवंबर की है अत: यह तीन दिवसीय मेला 4 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
पशुओं की होती है खरीद फरोख्त
इस मेले को भी राजस्थान के पुष्कर के समकक्ष माना जाता है लेकिन इसकी इतनी ख्याति नहीं है।
यहां आपको गाय, भैंस, ऊंट, बैल, बकरी, भेड़ और अन्य पशुओं की खरीद फरोख्त देखने को मिल जाएगी यहां मध्य प्रदेश और गुजरात तक के किसान अपने पशुओं को लेकर आते है।
चंद्रभागा पशु मेले में क्या क्या आयोजन होते है?
- सर्वप्रथम मेले की शुरुआत में द्वारकाधीश मंदिर से चंद्रभागा नदी तक शोभा यात्रा निकाली जाती है।
- उसके बाद महाआरती होती है और ग्रुप में लोग दीपदान करते है।
- इसमें आपको राजस्थानी संस्कृति के देशी कलाकार अपनी कला दिखाते नजर आएंगे।
- इसके अलावा यहां विभिन्न मूंछ, झालावाड़ किसान शिरोमणि प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, पतंगबाजी, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है।
- यहां दिव्यांग बच्चों के लिए भी पतंग व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाती है।
- इस मेले में आपको ऊंट और घोड़ों की कैट वॉक भी देखने की मिल जाएगी जो सैलानियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है।
- इस मेले में पशुओं की प्रतियोगिताएं होती है जैसे रेस और उसमें जो पशु अव्वल आते है उनको पारितोषिक दिया जाता है।
यह भी पढ़ें
- देव बाबा के बारे में पूरी जानकारी - राजस्थान के लोकदेवता
- वीर फत्ता जी के बारे में पूरी जानकारी - राजस्थान के लोकदेवता
- आभानेरी महोत्सव 2025 कब और कहां मनाया जाएगा और इसके बारे में सभी जानकारी
- आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रोफेसर ब्रिटेन और जर्मनी के कॉलेजों में आयुर्वेद पढ़ाएंगे
- फुलवारी की नाल वन्यजीव अभयारण्य उदयपुर के बारे में पूरी जानकारी